हिमाचल में बरसात में 138 करोड़ का नुकसान, 22 लोगों ने गवाईं जान

हिमाचल प्रदेश में इस बरसात के मौसम में 22 लोगों ने अपनी जान गंवाईं है। बता दें कि कुछ समय पहले 14 लोगों की जान कुमारहट्टी में ढाबा गिरने से हुई थी। प्रदेश में आजतक बारिश से 138 करोड़ का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में हिमाचल में जम कर बादल बरसेंगे।

बता दें कि प्रदेश में 2, 3 अगस्त में भारी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। विभाग द्वारा प्रशासन को भी अलर्ट रहने की एडवायज़री जारी की गई है। प्रदेश में बरसात से आज तक 138 करोड़ का नुकसान हुआ है।