उन्नाव रेप केस: पीड़िता के सर्थन में उतरी कांग्रेस, बीजेपी विधायक के खिलाफ की नारेबाजी

ख़बरें अभी तक: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भाजपा विधायक द्वारा नाबालिग के साथ बलात्कार व उसके परिवार के हत्याकांड में संलिप्त होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश बना हुआ है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक नाबालिक के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। जिसके बाद उसके परिवार के कुछ सदस्यों की हत्या भी कर दी गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर का नाम घटना में संलिप्त पाया गया है।

भाजपा विधायक के घटना में संलिप्त होने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन काशीपुर तहसीलदार को सौंपा और उत्तर प्रदेश सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।