रितिक रोशन की फिल्म Super 30 अब तक इन राज्यों में हुई टैक्स फ्री, जानिए

खबरें अभी तक। रितिक रोशन की फ़िल्म Super 30  बॉक्स ऑफ़िस पर  लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लोग उनके इस किरदार को बेहद पसंद कर रहे है। फ़िल्म के विषय को देखते हुए राज्य सरकारें भी इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना की ठान ली हैं। कई राज्यों में सुपर 30 टैक्स फ्री हो चुकी है और अब महाराष्ट्र सरकार ने भी फ़िल्म को टैक्स फ्री करने का एलान कर दिया है।

वहीं फ़िल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। बता दें कि महाराष्ट्र से पहले सुपर 30 दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी टैक्स फ्री घोषित की जा चुकी है। विकास बहल निर्देशित सुपर 30 में रितिक रोशन ने पटना के मैथमेटिशियन आनंद कुमार का रोल निभाया है। जिन्होंने ग़रीब बच्चों को आईआईटी जैसे संस्थानों में दाख़िले की तैयारी के लिए मुफ़्त कोचिंग शुरू की थीं। फ़िल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने पसंद किया और फ़िल्म में रितिक के काम की ख़ूब तारीफ़ भी हुई। अब इतने राज्यों में टैक्स फ्री होने से अधिक दर्शक फ़िल्म को देख सकेंगे।