HP: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने दिए सदस्यता के टिप्स

ख़बरें अभी तक। भाजपा के सदस्यता अभियान में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ली। बैठक में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी वीणा कपिल भी मौजूद रही। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सदस्यता अभियान को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए तथा भाजपा द्वारा दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने का आहवान किया।

वहीं जिला प्रभारी वीणा कपिल ने कहा कि महिला मोर्चा सभी मंडलों में 3 हजार महिलाओं को पार्टी की सदस्य बनाएंगी। वहीं वीणा कपिल ने नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि नीरज भारती अपना मानसिक संतुलन खो चुके है।

भाजपा महिला मोर्चा सदस्यता अभियान के तहत हर मंडल से 3 हजार महिलाओं को भाजपा के साथ जोड़ेगी। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज ऊना में महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि महिला मोर्चा की जिला प्रभारी वीणा कपिल भी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रही।

बैठक में भाजपा नेताओं ने महिलाओं को सदस्यता अभियान के दौरान पेश आ रही समस्यायों पर चर्चा की वहीँ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने महिला कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। सत्ती ने कहा कि 11 अगस्त चलने वाले सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के सभी मोर्चो प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को टारगेट दिए गए है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ा जा सके।

वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी वीणा कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर महिलाएं भाजपा के साथ जुड़ रही है। वीणा कपिल ने कहा कि सभी मंडलों में 3 हजार महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा।

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य एवं जिला प्रभारी वीणा कपिल ने पूर्व विधायक नीरज भारती द्वारा सोशल मीडिया पर महिला मोर्चा को लेकर की जा रही टिप्पणियों की निंदा की है। वीणा कपिल ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां करना नीरज भारती की आदत बन चुकी है क्योंकि नीरज भारती अपना मानसिक संतुलन खो चुके है।