महिला ने व्यक्ति को अपने प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठें पैसे

ख़बरें अभी तक। सीएम सीटी करनाल में एक महिला ने पहले तो एक व्यक्ति को अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध कर उसे पैसे मांगने लगी। पीड़ित ने तंग आकर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि करनाल के राम नगर थाने में एक और हनीट्रैप का मामला सामने आया है, जिसमे पुलिस को राम नगर के एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी पिछले लम्बे समय से उसे एक महिला तंग कर रही है।

आरोपी महिला ने पहले तो उसे अपने जाल में फंसाया और फिर चार साल तक शारीरीक सम्बन्ध बनाए। फिर उसकी ऐवेज में पैसे मांगने का दौर शुरू हो गया। पीड़ित ने बताया की कभी 10 हजार तो कभी 20 हजार करके हजारो रूपए महिला ने उससे ऐंठ लिए। फिर बाद में सात लाख की डिमांड की, जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस को मामले की शिकायत दी और पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले दर्ज कर महिला को 50 हजार रूपए लेते हुए रंगे हाथो काबू किया। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।