शिमला में होगा गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव, तैयारियां शुरू

ख़बरें अभी तक: गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव इस बार  हर्शोउल्लास से  मनाया जा रहा है जिसके  तहत  विभिन कार्यकर्म का आयोजन किया जा रहा है। शिमला के रिज मैदान पर सिंह सभा 28 और 29 सितंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल और सीएम के अलावा पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा जायेगा। इस कड़ी में  रविवार को गेयटी में सेमीनार का आयोजन किया गया जिसमे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की।

सेमिनार के दौरान गुरु नानक पर आधारित लागू फिल्म दिखाई गई जिसके बाद विद्वानों ने गुरु गोबिंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस सेमिनार में गुरुनानक देव की जीवनी से जुड़ी प्रमुख बातों पर चर्चा होगी। इस मोके पर  पर शिक्षा  मंत्री  सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश भर में  गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की गुरु महाराज ने सिख धर्म की स्थापना की और उसके लिए 24 वर्षों  तक दुनिया भर का प्रवास किया और आम जनता  को भाई  चारा और शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में गुरु नानक के  उन संदेशो की बहुत जरूरत है। जिसके देखते हुए इस बार गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है।