विकास गुप्ता का लड़की को ‘किस’ करने का विडियो इन्सटाग्राम में वायरल

खबरें अभी तक। बिग बॉस सीजन 11 में चहल पहल बनाए रखने वाले विकास एक बार फिर सुर्खियों में है. बिगबॉस को खत्म हुए काफी समय बीत चुका है बावजूद इसके सभी कंटेस्टेंट अबतक चर्चाओं में बने हुए हैं। शो में ‘मास्टरमाइंड’ के नाम से मशहूर हुए विकास गुप्ता का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में विकास अपनी एक करीबी दोस्त को किस करते नजर आ रहे हैं। इतना जानने के बाद अब आपके मन में कई सवाल खड़े हो रहे होंगे। आप ये जानना चाहेंगे कि यह खूबसूरत लड़की कौन है? आखिर विकास किसे KISS करते नजर आ रहे हैं?

चलिए आपको ज्यादा इंतजार न कराते हुए इस राज से पर्दा उठा ही देते हैं। दरअसल इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सारा अंजलि हैं। अंजलि पेशे से मॉडल हैं। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक विकास-सारा हाल ही में एक अवार्ड शो में पहुंचे थे। इसके बाद दोनों एक लेट नाइट पार्टी में भी साथ नजर आए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का है। वीडियो को बिग बॉस के एक और कंटेस्टेंट प्रियांक ने शूट किया था। जो बिग बॉस के घर में विकास के करीबी माने जाते थे।

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं जब विकास अपनी खास दोस्त सारा अंजलि के साथ ऐसे नजर आए हो। इससे पहले भी विकास सारा के साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जा चुके हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे विकास सारा का हाथ अपने हाथों में लिए हुए हैं। वीडियो में सारा किसिंग के दौरान विकास के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। याद हो कि विकास गुप्ता बिग बॉस के चार फाइनलिस्ट में से एक थे। पुनीश के आउट होने के बाद वह शो के सेकेंड रनर अप रहे थे। मुख्य मुकाबला शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच था। जिसे टीवी की ‘अंगूरी भाभी’ शिल्पा शिंदे ने अपने नाम किया था।