एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी जल्द देगी सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक, पढ़िए पूरी खबर

खबरें अभी तक। एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी  के फैंस के लिए खुशखबरी.. जी हां, जल्द ही अनीता हसनंदानी  फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने एक फिल्म साइन की है। पिंकविला को एक सूत्र ने बताया कि जल्द ही अनीता हसनंदानी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ”अनीता जो कि बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर के साथ फिल्म ‘कुछ तो है’ और ‘ये दिल’ में नजर आ चुकी हैं बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। एक बार फिर अनीता तुषार कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म अगले महीने फ्लोर पर जाएगी। फिल्म अनीता का रोल काफी अहम होगा. हालांकि उनके रोल से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी साझा नहीं की जा सकती. ये एक थ्रिलर फिल्म होगी।”

बीते दिनों की बात करें तो तुषार कपूर भी अपनी इस आने वाली थ्रिलर फिल्म के बारे में बात करते नजर आए थे। उन्होंने कहा था, ”ये एक मर्डर मिस्ट्री होगी और मैं इसमें लीड रोल में नजर आऊंगा। फिल्म का नाम ‘मारिच’ होगा। ‘मारिच’ का अर्थ बहुत गहरा है। जब ऑडियंस फिल्म देखेगी तो वो समझ पाएगी।”