शिमला पहुंचे हिमाचल के नए राज्यपाल कलराज मिश्र, कल लेंगे शपथ

ख़बरें अभी तक:  शिमला राजभवन पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र का सीएम जयराम ठाकुर ने जोरदार स्वागत किया। सीएम ने राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ कुछ देर बातचीत भी की। राज्यपाल कलराज मिश्र के साथ उनके साथ पत्नी, बहू व दो पोतियां भी शिमला पहुंचीं। बता दें कुछ दिन पहले ही कलराज मिश्र को हिमाचल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत थे। अब आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया है। हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र सोमवार को राजभवन में राज्यपाल की शपथ लेंगें।

प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी.रामसुब्रमण्यन उन्हें राज्यपाल की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, हिमाचल हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी शामिल होंगे। वहीं, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील भराला के अलावा यूपी विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक समेत कई अन्य लोग भी शिरकत करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।