अलविदा शीला दीक्षित: पूर्व CM शीला दीक्षित हुई पंचतत्व में विलीन

ख़बरें अभी तक। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शनिवार को एस्कॉर्ट अस्पताल में उन्होंने 3.55 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने 81 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार आज (रविवार) को दोपहर 2.30 बजे राजधानी के निगमबोध घाट पर हुआ। इससे पहले सुबह 11.30 बजे पार्थिव शरीर को उनकी बहन के घर से कांग्रेस दफ्तर ले जाया गया। यहां कांग्रेस नेता और अन्य लोगों ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।

शनिवार को 3 बजकर 5 मिनट पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और 3.55 बजे उनका निधन हो गया था। इसके बाद कांग्रेस समेत पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चीफ सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया। उन्होंने टि्वटर पर शीला दीक्षित के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। वहीं राहुल गांधी ने दुख व्‍यक्‍त करते हुए शीला दीक्षित को पार्टी की चहेती बेटी बताया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि शीला दीक्षित के अचानक गुजर जाने की बात सुनकर हैरान हूं। आज देश ने जनता के लिए समर्पित नेता खो दिया। दिल्लीवासी मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली के विकास में किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे।