हरियाणा की छोरी बबीता फौगाट ‘नच बलिए’ में थिरकाती हुई आएंगी नजर

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की छोरी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फौगाट अब स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले टीवी शो ‘नच बलिए’ सीजन 9 में अपने मंगेतर विवेक के साथ नजर आएंगी। नच बलिए सीजन 9 का प्रसारण शुक्रवार रात से शुरू हो गया है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हॉस्ट कर रहे हैं।

शो का प्रसारण शुरू होने के बाद बबीता फौगाट को अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ स्टेज पर देखते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, नच बलिए सीजन 9 के लिए बबीता फौगाट व उनके मंगेतर विवेक का चयन होने पर परिवार में भी खुशी का माहौल बना हुआ है। बबीता फौगाट की छोटी बहन रितू फौगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बबीता फौगाट व विवेक की फोटो डालकर खुशी जताई।