Sony अब लेकर आएगा दुनिया का पहला 5K डिस्प्ले, जानिए इससे जुड़ी कुछ खास बातें

खबरें अभी तक। Sony  अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं रहा हो, लेकिन सोनी के स्मार्टफोन्स अभी भी कई मार्केट्स में उपलब्ध है। बता दें कि कंपनी का सबसे लेटेस्ट लॉन्च Sony Xperia 1 स्मार्टफोन है। यह फोन 4K रिजोल्यूशन सपोर्टिव है। वहीं अब नई रिपोर्ट के मुताबिक Xperia 1R के साथ सोनी 5K रिजोल्यूशन स्क्रीन लाने पर विचार कर रहा है।

जी हां, जापानी साइट Sumahoinfo के मुताबिक तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5040×2160 पिक्सल्स रिजोल्यूशन यूजर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। जो कि इसे 5K रिजोल्यूशन वाला स्मार्टफोन बनाएगा। अगर बात करें इसके नाम की तो डिवाइस को Sony Xperia 1R का नाम दिया जाएगा। फोन को IFA 2019 में ही लॉन्च करने की संभावना है। वहीं अभी इस प्रकार का कोई खुलासा नही हुआ की स्क्रीन का साइज कितना होगा। लेकिन कयास लगाए जा रहे है की यह 6.5 इंच का हो सकता है। ये इसलिए है क्योंकि Xperia 1 में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी, तो अगले फोन में इससे कम साइज की स्क्रीन ना होने का अंदेशा है। साथ ही रिजोल्यूशन से पता चलता है की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 का होगा।