कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से चिट्टी लिखकर किया ये निवेदन, जानिए

खबरें अभी तक। हाल ही में यूपी कांग्रेस महासचिव के पद पर आसीन हुई प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ को खत लिखकर निवेदन किया है कि उनके यूपी यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कम रखी जाए। वो इसलिए क्योंकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इतना ही नही बल्कि प्रियंका ने तो यूपी में उनके लिए ट्रैफिक को रोके जाने पर भी विरोध व्यक्त किया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी यूपी का दौरा कर सकती हैं।

चलिए आपको बताते है प्रियंका गांधी ने अपनी चिट्ठी में क्या लिखा है- ‘’प्रदेश में मेरी यात्रा के दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा इंतजाम की मैं सराहना करती हूं। लेकिन इन सुरक्षा इंतजाम के कारण जनता को होने वाली परेशानी से मैं व्यथित हूं। जनता का सेवक होने के नाते मेरे कारण जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।’’

बात रखते हुए प्रियंका आगे कहती है कि, ‘’पिछले दिनों मेरे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी जी के रायबरेली यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस के 22 वाहन काफिले  में शामिल थे, इस कारण जनता और कार्यकर्ताओं को काफी परेशानी हुई। दिल्ली और अन्य राज्य में भी मेरी सुरक्षा इंतजाम है जिसमें एक मात्र सुरक्षा वाहन मेरे साथ चलता है और इसमें किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होती है। इस तरह से जनता को कोई परेशानी नहीं होती है. मेरे लिए ट्रैफिक को भी नहीं रोका जाता है और मैं इस प्रथा के सख्त खिलाफ हूं।’’