जानिए आज का राशिफल

खबरें अभी तक। जानिए केसा रहेगा आपका आज

मेष– प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृष- शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बना रहेगा। शत्रुओं से भय रहेगा। भागदौड़ रहेगी।

मिथुन- रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से बचें।

कर्क- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। हानि संभव है।

सिंह- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

कन्या- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सु्गम होगी। अस्वस्थता से बाधा संभव है। वरिष्ठजनों से संबंध बढ़ेंगे।

तुला- प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ होगा। झंझटों से दूर रहें।

वृश्चिक- अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि तथा बाधा संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर- बेचैनी रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धनार्जन होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ- यात्रा मनोरंजक रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। भूमि व भवन संबंधी काम लाभ देंगे। धैर्य रखें।

मीन- अशुभ समाचार मिल सकता है। दौड़धूप रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। वस्तुएं संभालकर रखें। विश्वास को ठेस पहुंच सकती है।