दाऊद इब्राहिम का भतीजा रिजवान कासकर गिरफ्तार, देश से भागने की कर रहा था तैयारी

ख़बरें अभी तक।  मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस ने उसे रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है। रिजवान कासकर दाऊद के भाई इकबाल कासकर का बेटा है। क्राइम ब्रांच ने उसे मुंबई हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह देश से भागने की तैयारी में था।