अर्जुन चौटाला की सगाई में शामिल होंगे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल

ख़बरें अभी तक। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते एव अभय चौटाला के छोटे पुत्र अर्जुन चौटाला के सगाई कार्यक्रम में आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बदल और शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखबीर बादल भी पहुंचे। गांव तेजाखेड़ा स्तिथ चौटाला फार्म हाउस में आयोजित सगाई कार्यकर्म में इनेलो के कई दिग्गज नेता पहुंचे और अर्जुन चौटाला को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अशोक अरोड़ा और रामपाल माजरा भी पहुंचे।

आपको बता दे की अर्जुन चौटाला का रिश्ता यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की पुत्री जैस्मीन के साथ तय हुआ है।आज गांव तेजाखेड़ा में सगाई का कार्यकर्म रखा गया था।