चंद्रयान-2 लॉन्चिंग के लिए फिर से तैयार, जानिए कब होगा लॉन्च

ख़बरें अभी तक। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। अब 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे इसे लॉन्च किया जाएगा। वहीं अभी रॉकेट की स्थिति के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें कि सोमवार को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे रोक दिया गया था।

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर अधिकारियों को इस लॉन्चिग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे रोक दिया गया था। इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया था कि, “इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया है”। वहीं अब जीएसएलवी मार्क-3 फिर से लॉन्चिंग के लिए तैयार है जिसे 22 जुलाई को दोपहर 2:43 बजे लॉन्च किया जाएगा।