गरीब परिवार की लड़कियों को शादी का झांसा देकर बेचता था शख्स

ख़बरें अभी तक। झारखण्ड: गांडेय में दो लड़ियों को शादी का झांसा देकर अन्य प्रदेशों में बेचे जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गांव के लोगों ने थाने में शिकायत देकर पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार गांडेय के दो अलग-अलग गांवो की द नाबालिग लड़कियों को संभ्रात परिवार में शादी कराने का झांसा देकर दो दिन पूर्व घर से दूसरे राज्य ले जाया गया। जिसके बाद परिवार वालों ने बताया कि उनकी बारह साल की बेटी को लड़का पंसद ना होने का हवाला देते हुए उसे राजस्थान से वापस घर लाया जा रहा है।

वहीं दूसरी लड़की सोलह वर्ष की है। गरीबी के कारण इस परिवार ने भी अपनी बेटी को बिना पैसे के शादी के लिए बिहार भेजा था। और लड़की के साथ उसके पिता भी गए हुए थे। जब लड़की की मां से इस संबंध में पूछा गया तो उसने हिचकिचाते हुए बताया कि उसकी शादी मंगलवार या बुधवार को हो गई है। पूरे मामले का सरगना आरोपित कोई टेंपो नामक व्यक्ति बताया जा रहा है। छानबीन के दौरान पता चला कि आरोपित गरीब परिवार की लड़कियों को अच्छे घरों में शादी का झांसा देकर राजस्थान व बिहार ले जाकर बेचता था। उसके बाद वहां से अन्य राज्य में उनकों बेच देता था।