हिमाचल के बागवानों से दिल्ली में छह फीसदी कमीशन वसूली का धंधा जारी

ख़बरें अभी तक: हिमाचल के लाखों सेब बागवानों से दिल्ली मंडी में छह फीसदी कमीशन वसूली का धंधा अभी भी जारी है। हिमाचल, हरियाणा और पंजाब मंडी समिति एक्ट के अनुसार कमीशन की राशि सेब खरीदारों से वसूलती है, लेकिन दिल्ली में यह कमीशन लदानियों और बागवानों से ली जा रही है। अभी तक सेब बागवानों को इस अवैध कमीशन से करोड़ों की मार पड़ चुकी है।

बागवान लंबे समय से प्रदेश सरकारों से कमीशन की अवैध वसूली का मामला उठाते रहे, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। सेब सीजन के दौरान छह फीसदी कमीशन का मसला उठाया जाता रहा है, लेकिन सीजन खत्म होते ही मामला ठंडे बस्ते में बंद हो जाता है।