युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रखने के लिए रन अगेंस्ट डोप का आयोजन

खबरें अभी तक। युवा खिलाडि़यों को नशे से दूर रखने का संदेश देने के लिये 31 जुलाई को रन अगेन्सट डोप का आयोजन किया जा रहा है। डॉ ललित भनोट एकेडमी इस दौड़ का आयोजन कर रही है। पिछले कई सालों से बहादुरगढ़ में इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दो वर्गों में होने वाली चार किलोमीटर की दौड़ में विजेता धावकों में प्रमाण पत्र और नकद ईनामी राशि भी दी जायेगी। भीम अवार्डी चरण सिंह राठी ने बताया कि 16 साल से ज्यादा उम्र वाले लड़के व लड़कियों के लिये तीन किलोमीटर और 16 साल से कम उम्र के लड़के लड़कियों के लिये 1 किलोमीटर की दौड़ रखी गई है।

इसके लिये रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके है। उन्होंने बताया कि एथलेटिक्स के अलावा ताईक्वांडो जैसे दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी रन अगेन्सट डोप में भाग लेंगे। इसके लिये अब तक 750 से ज्यादा खिलाडि़यों ने रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ का मकसद युवाओं और खिलाडि़यों को नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि उभरते खिलाड़ी मैडल और अपना प्रर्दशन सुधारने के लिये नशे की दवायें लेने लगते हैं जिससे उनका शरीर खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर की जीवन और खेलों में उपलब्धि हासिल की जा सकती है।