हरियाणा: राजकीय सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ जवान का अंतिम संस्कार

ख़बरें अभी तक। बीएसएफ में कार्यरत दमकौरा निवासी एएसआई हवासिंह का आज पूरे राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। एएसआई के पुत्र विजेंद्र सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता के नारों के साथ श्रद्धांजलि दी। बीएसएफ की टुकड़ी ने दिवंगत एएसआई को हवा में गोलियां दागकर सलामी दी। एएसआई हवासिंह का 12 जुलाई को अमरनाथ यात्रा में डयूटी के दौरान हदृय गति रूक जाने से देहांत हो गया था। एएसआई हवासिंह की अंतिम यात्रा में पत्नी उर्मिला सहित गांव की महिलाओं ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हम आपको बता दें कि एएसआई हवासिंह गुजरात के कच्छ में कार्यरत थे। हाल ही में  एएसआई हवासिंह की ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में में लगाई गई थी। एएसआई हवासिंह का जन्म 12 मार्च 1968 को दमकौरा निवासी किसान हरचंद के घर हुआ था। हवासिंह 14 अप्रैल 1988 को बरेली में भर्ती हुए थे। एएसआई हवासिंह देश सेवा में देश के विभिन्न हिस्सों में सेवाएं दे चुके थे।
हवासिंह अपने पीछे पत्नी उर्मिला, पुत्र विजेंद्र व पुत्री पूजा व मोनिका सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके पार्थिव शरीर को तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नायब तहसीलदार रामपाल, बीएसएफ से एसआई विक्रम, एएसआई सत्यवान, थाना प्रभारी कंवरपाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इनके अलावा बीएसएफ व हरियाणा पुलिस के विभिन्न जवानों, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी दलाल, विद्यायक औमप्रकाश गौरा, पूर्व विद्यायक धर्मपाल ओबरा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य  क्तियों ने श्रद्धांजलि दी।
पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपी दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार शहीदों के परिवारों को अपने परिवार मानती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारजनों को सर्वाधिक सुविधाएं दी हैं और शहीद हवासिंह के परिवार को भी सरकार की नीतियों के अनुसार हर सुविध व सहायता प्रदान की जाएगी।