शराब के आदि पति ने पत्‍नी को निर्वस्त्र कर घर से निकाला

ख़बरें अभी तक। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक बेहद ही शर्मनाक वाक्य सामने आया है। जहां एक पति ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को निर्वस्त्र कर घर से बाहर निकाल दिया। जानकारी के अनुसार पति अधिकतर नशे में रहता था। शराब और गांजा के नशे में आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। मामला भिलाई के महिला पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। महिला की शिकायत के अनुसार, अगस्त 2018 में आरोपी ने पत्‍नी को निर्वस्त्र कर पहले पीटा और उसके बाद घर से निकाल दिया।

पीड़ि‍ता ने अपने पड़ोसी से कपड़े मांगकर पहने और पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद यह मामला थाने तक पहुंचा और लंबी काउंसलिंग के बाद 3 जुलाई 2019 को आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ि‍त महिला की शादी मई 2018 में हुई थी।महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए-दिन नशा करता है।

साथ ही वह रोजाना शराब और गांजा पीकर उनके साथ मारपीट करता था। महिला ने आरोप लगाया कि सट्टा खेलने के लिए पति ने उसका मंगलसूत्र तक ले लिया. इसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि 21 अगस्त 2018 को आरोपी नशे में घर पहुंचा और उनको निर्वस्त्र करके पीटा। इसके बाद अब आरोपी ने उन्‍हें बिना कपड़ों के ही घर से निकाल दिया।

शिकायत के अनुसार, महिला ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके पिता उन्‍हें मायके ले आए। वहां से पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग की। काउंसलिंग में महिला ने आरोपी के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।