भारत बाढ़ से ग्रसित सबसे असुरक्षित देश, करीब एक साल में हुई लगभग 1000 मौतें

खबरें अभी तक। भारत में अगर हादसो की बात की जाए तो पिछले एक साल में 1000 से अधिक मौतें अकेले बारिश के कारण हो चुकी है। हाल ही में  मुंबई में हुई भारी बारिश के कारण भी 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आज भी हमारा देश सशक्त नहीं है.

पिछले साल भी अगर देखा जाए तो केरल में आई बाढ़ में 488 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस राज्य के 14 जिलों में करीब 54.11 लाख लोग प्रभावित हुए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 64 वर्षों में भारत में एक लाख 7 हजार 487 लोगों की मौत बाढ़ से हुई है।

वहींं अगर दूसरे देशों  की बात की जाए तो चीन और जापान जैसे देशों ने बाढ़ से  बचने के पुख़्ता इंतजाम पहले से ही किए हुए होते है। एक आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में बाढ़ से होने वाली कुल मौतों में से 20 फीसद अकेले भारत में होती हैं। साथ ही एक रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई थी कि आने वाले 10 वर्षों में कोलकाता, मुंबई, ढाका और कराची जैसे दक्षिण एशियाई शहरों में लगभग पांच करोड़ लोगों को बाढ़ से नुकसान के जोखिम का सामना करना पड़ेगा।