लखनऊ से दिल्ली जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 29 लोगों की मौत

ख़बरें अभी तक। यूपी के लखनऊ में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां लखनऊ से दिल्ली जा रही (UPSRTC) रोडवेज की बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हो गई। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है। चालक के द्वारा बस चलाते समय झपकी आने से यमुना एक्सप्रेस वे से 30 फुट गहरे झरना नाले में गिर गई जिससे बस में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दर्दनाक हादसे के बाद डीएम एसएसपी और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर मौके पर पहुंच गए।

बता दें कि अवध डिपो की रोडवेज बस रविवार रात 10:00 बजे आलमबाग रोडवेज बस स्टैंड से सवारियों को लेकर दिल्ली के लिए निकली थी। लखनऊ एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड होते हुए तड़के 3:30 बजे करीब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंच गई। यहां से करीब दो-तीन किलोमीटर चलते ही चालक चालक की झपकी लग गई। इसके बाद अनियंत्रित होकर बस यमुना एक्सप्रेस वे से 30 फुट गहराई में झरना नाले में जाकर गिर पड़ी। हादसे के समय अधिकतर सवारी है सो रही थी।

इसलिए किसी को चीखने का भी मौका ना मिला। गांव के एक व्यक्ति ने हादसे के समय धमाके जैसी जोर की आवाज सुनी। उसने दौड़कर चौगान के बघेल ठार में जाकर लोगों को बताया। इसके बाद गांव वाले भारी संख्या में वहां पहुंच गए। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर यह अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना मानी जा रही है। गोताखोर अब भी नाले में लोगों की तलाश में जुटे हैं। आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने भी बताया कि इस हादसे में 29 शवों को निकाला जा चुका है। एक घंटे में राहत बचाव पूरा हो सकता है।