रणवीर सिंह का 34 वां बर्थडे, सोशल मीडिया पर फिल्म 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर की शेयर

खबरें अभी तक। आज बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंहअपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने बर्थडे के इस स्पेशल डे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म 83 में कपिल देव के लुक की पहली तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर सिंह का लुक दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव से काफी मिलता जुलता हुआ है। इस तस्वीर में रणवीर को कपिल देव के लुक में देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि  फिल्म 83 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 1983 पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल निभाया है। हालांकि फिल्म की शूटिंग के लिए रणवीर दीपिका पादुकोण के साथ इंग्लैंड में मौजूद हैं। दीपिका फिल्म में उनकी पत्नी रोमी देवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की तैयारी के लिए रणवीर सिंह और साथी कलाकार पुरी मेहनत के साथ लगे हैं। बीते  दिनों रणवीर सिंह ने क्रिकेट प्रैक्ट‍िस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। इससे पहले रणवीर, दिल्ली में कपिल देव के घर पर दस दिन तक रुके थे। कपिल के साथ रुकने का मकसद उनके स्क‍िल्स को और बेहतर तरीके से सीखना और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना का उद्देश्य था।