खबरें अभी तक। गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। प्रताप विहार इलाके के पास दो बदमाश मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा किया। लेकिन पुलिस पर गोली चला दी गई। पुलिस ने भी जवाब फायर किया। और एक बदमाश को गोली लगी। दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। लेकिन जो बदमाश पकड़ा गया वो 25,000 रुपये का इनामी बताया जा रहा है। उसका नाम ज्ञानेंद्र पव्वा है।और वह जाने-माने कुख्यात गैंग सोनू डॉक्टर गैंग का शार्प शूटर है। सोनू डॉक्टर गैंग पर एक लाख का इनाम है।
गाजियाबाद पुलिस एसएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ खुलासे ही नहीं एनकाउंटर कर क्राइम को खत्म करने के प्रयास कर रही है। इसी के चलते जिस तरीके से लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाश को एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया है। उससे पुलिस की कार्यप्रणाली से भी लगने लगा है कि पुलिस अब कार्य करने में सक्षम हो गई है।