पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में दोषी नलिनी श्रीहरन को मिली एक महीने की पैरोल

ख़बरें अभी तक। मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को शुक्रवार को एक महीने की पैरोल दे दी। नलिनी राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी करार दिए गए 7 लोगों में शामिल है। उसने अपनी बेटी की शादी की तैयारी के लिए छह महीने की पैरोल की मांग की थी।

लेकिन शुक्रवार को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका का निस्तारण करते हुए उनका एक महीने का परोल ही मंजूर किया है। बता दें कि राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी उम्रकैद की सजा काट रही हैं।