बजट 2019: आज सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

खबरें अभी तक। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए केंद्रीय बजट 2019 पेश करेंगी। साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में फिर से चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी 2.0 सरकार के तहत पेश किया जाने वाला यह पहला बजट है। गौरतबल है कि आम चुनाव 2019 से पहले, अंतरिम बजट 2019 पीयूष गोयल ने पेश किया था। अरुण जेटली की बीमारी के बाद गोयल को अस्थायी रूप से वित्त मंत्री का प्रभार दिया गया था। वहीं इस बार केंद्रीय बजट 2019 निर्मला सीतारमण पेश करने वाली है। आपको बता दें कि सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। वहीं इससे पहले इंदिरा गांधी केंद्रीय बजट भी पेश कर चुकी हैं लेकिन वह पूर्णकालिक वित्त मंत्री नहीं थीं।

जानकारी के मुताबिक Union Budget 2019 इस वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की संभावित आय और खर्च को दर्शाएगा। बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में पेश करेंगी।

जैसा की आप सभी को बता दें कि  बजट लोकसभा में पेश किया जाएगा। महत्वपुर्ण सुचना, 1999 तक  वित्त मंत्री शाम 5 बजे अपना भाषण शुरू किया करते थे।लेकिन जब यशवंत सिन्हा वित्त मंत्री बने, तो उन्होंने सुबह 11 बजे बजट जारी करना शुरू कर दिया था।