प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए दिल्ली में रिंग में उतरेंगी नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की दो छात्राएं

खबरें अभी तक। खतरनाक माने जाने वाली मिक्स मार्शल आर्ट में नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब की दो फाइटर रिंग में उतरेगी| यह नेशनल चैंपियनशिप पांच जुलाई से सात जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में होगी| मिक्स मार्शल आर्ट बॉक्सिंग,जुडो और कुश्ती खेल का मिश्रण है जिसमें विपक्षी फाइटर को पंच और नॉक आउट करवा कर हार मानने के लिए मजबूर करना होता है| इस खेल में जान का जोखिम होता है| प्रदेश में इस तरह के खेल में लड़कियों का आगे आना एक सुखद एहसास देता है और यह जताता है कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में लडकों से कम नहीं है|

प्रियंका और सोमी से क्षेत्रवासियों को बहुत उम्मीदें है और उनके साथ यह दोनों फाइटर भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है| लगातार अभ्यास कर पसीना बहा रही इन दोनों फाइटर का कहना है वो जरुर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी| इसमें सोमी देवी से सबको ज्यादा उम्मीदें है क्यूंकि अभ्यास के लिए भी सोमी से दूसरी खिलाडी लड़कियां आगे नहीं आती क्यूंकि वो उसके आगे दस सेकंड तक नहीं टिक पाती और सोमी को लड़कों के साथ अभ्यास करना पड़ता है|