चंडीगढ़ समेत हरियाणा के कई हिस्सों में मानसून ने दी दस्तक, हुई झमाझम बारिश

तपती गर्मी से वजह से बेहाल हरियाणा के लोगों को अब मौसम ने काफी राहत दी है। 4 जुलाई की सुबह यहां जैसे ही झमाझम बारिश होनी शुरू हुई। वैसे ही लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश की राह सबसे ज्यादा किसान तक रहा था। इन बूंदों के बाद अब फसलों में भी बहार दिखाई देगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में 6 जुलाई तक मौसम ठंडा रहने की संभावना है। तो जो लोग गर्मी की वजह से अपना जरूरी काम न कर पाए हो, वह अब अपना सारा काम आराम से निपटा सकेंगे।