जानिए क्या है आज का आपका राशिफल

खबरें अभी तक। आज का राशिफल

मेष: घर की सजावट में नयापन लाएंगे। रमणीय स्थान पर प्रवास रहेगा। व्यवसाय में अपेक्षित सफलता से आय में वृद्धि होगी।

वृष: कार्य सफलता मिलने में विलंब होगा। व्यापार में अनुकूल वातावरण रहेगा। नई योजनाओं से व्यापार में प्रगति के योग हैं।

 

मिथुन: अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। व्यापार में नई योजनाएं अमल में लाएंगे। बाहरी खाने से हैल्थ बिगड़ेगी। हताशा से उभरेंगे।

कर्क: मनोरंजक प्रवृत्ति से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। नए संबंध को लेकर अधिक भावनाशील रहेंगें।

सिंह: व्यापार विस्तृतीकरण व धन आयोजन होगा। व्यावसायियो को इम्प्लाइज से लाभ होगा। धनलाभ से आर्थिक कष्ट दूर होंगे।

कन्या: कला के प्रति अभिरुची रहेगी। व्यापार में विकास से मन आनंदित रहेगा। वस्त्र व अभूषणों की खरीदारी आनंददायी रहेगी।

तुला: प्रोपर्टी संबंधित पपेर्स हेतु सावधान रहें। माता की हैल्थ चिंतित करेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान केंद्रित होगा।

वृश्चिक: स्थिर संपत्ति के मसले सुलझेंगे। भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे। मानसिक उग्रता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा।

धनु: वाणी पर संयम रख विवाद टालें। मन धार्मिक विचारों में लगेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी। मानसिक शांति रहेगी।

मकर: दांपत्य में उग्रता रहेगी। मन में नकारात्मकता रहेगी। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक कार्यों हेतु धन खर्च होगा।

कुंभ: प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। मन में धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। ईश्वरीय आराधना मानसिक शांति देगी।

मीन: मनोहर स्थल पर प्रवास होगा। मित्रों से लाभ होगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी।