जलमग्न हुई मुंबई,1974 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज

ख़बरें अभी तक। मुंबई में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई इसी तरह जलमगन हुई थी । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़े का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है। मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है। मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में अवकाश घोषित किया है और लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।