UK: क्यों लगाया जनता दरबार जब नहीं सुनी जा रही फरियाद

ख़बरें अभी तक। उत्तराखंड: आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लंबे समय के बाद मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगाया जहां लोगों की समस्या को सुना जा रहा था। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिनको मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाने नहीं दिया गया। वैसे तो जनता दरबार सभी के लिए होता है।

लेकिन आज 108 में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों को जनता दरबार में जाने नहीं दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जनता दरबार लोगों की समस्या सुनने के लिए लगाया जाता है। लेकिन जब मुख्यमंत्री को लोगों की समस्या ही नहीं सुननी है तो जनता दरबार क्यों लगाया। 108 के कई महिला पूर्व कर्मचारी अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर सुबह से ही जनता दरबार मे जाने के लिए पहुंची थी।