महाराष्ट्र के पुणे में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, चार लोग घायल

खबरें अभी तक। हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अम्बेगांव में स्थित सिंहगड कॉलेज की दीवार गिरने से कई लोग चपेट में आ गए थे।जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 1:15 बजे यह हादसा हआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम वहां पहुंच गई है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

वहीं आपको बता दें कि पुणे के कोंडवा इलाके में एक इमारत की चहारदीवारी ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई. मजदूरी कर रहे ये सभी लोग मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की.

इसी के चलते फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुन कर दुखी हूं. मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पुणे के कलेक्टर को मामले की गहन जांच करने का आदेश दिया गया है.’