करनाल: निसिंग थाना प्रभारी को विजिलेंस टीम रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। करनाल विजिलेंस को शिकायत मिलने पर आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार की मौजूदगी में  थाना निसिग के थाना प्रभारी  को रंगे हाथों पांच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजिलेंस की इस छापामारी से थाने में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है की गांव के कुछ लोगों का आपसी झगड़ा होने का मामला एसएचओ के पास आया हुआ था। जिसमें 25 हजार की मांग की थी और दस हजार ले चूका था। परन्तु पीड़ित पक्ष द्वारा इस बात की शिकायत विजिलिंस को दी गई  और आज विजलेंस टीम ने रंग लगाकर पुलिस स्टेशन में भेजा गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारी को विजिलिंस टीम ने रूपये लेते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया। जिसके बाद आज फिर सेवा सुरक्षा सहयोग का नारा देने वाली पुलिस का दागदार चेहरा सामने आया हैं।

वहीं राज सिंह डीएसपी करनाल विजिलेंस ने बताया की उनको शिकायत मिली थी। उन्होंने पीड़ित शिकायत करता की शिकायत के बाद पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।