हरियाणा की नवनियुक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद ने किया पदभार ग्रहण   

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की नवनियुक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने पदभार ग्रहण किया। गौरतलब है कि केशनी आनंद अरोड़ा के पिता प्रोफेसर जे.सी आनन्द पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे थे और उनकी बड़ी बहन मीनाक्षी आनन्द चौधरी 1969 बैच की आईएएस अधिकारी रही है। वे 8 नवम्बर, 2005 से 30 अप्रैल, 2006 के बीच मुख्य सचिव के पद पर रही हैं। इसी प्रकार, उनकी दूसरी बहन उर्वशी गुलाटी भी 1975 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं है। 31 अक्तूबर, 2009 से 31 मार्च, 2012  के बीच मुख्य सचिव के पद पर विराजमान रहीं हैं।  केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा की 33वीं मुख्य सचिव बनी है।

हरियाणा की नवनियुक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने रविवार को चण्डीगढ में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने मुख्य सचिव पद ग्रहण करने उपरान्त कहा कि उन्हें आज खुशी है कि उनके माता-पिता के आर्शीवाद से वे इस पद पर विराजमान हुई है। जिस पर उनकी दोनों बड़ी बहनें रहीं थी। उन्होंने कहा कि वे इस पद पर रहते हुए हरियाणा सरकार और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने में अपना पूरा प्रयास करेंगी ताकि राज्य का सतत व समग्र विकास हो सके। इस मौके पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव विजेन्द्रा सिंह, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव नीतिन यादव और सूचना जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक  समीर पाल सरो सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।