हरियाणा में इस बार एक सप्ताह देरी से पहुंचेगा मानसून, 1 से 3 जुलाई तक पहुंचने की संभावना

ख़बरें अभी तक। मौसम विभाग चंड़ीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में मानसून इस हफ्ते भर की की देरी से पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश में मानसून 1 से 3 जुलाई के बीच दस्तक देगा।

बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सीजन में 400 MM बारिश का अनुमान है। जो सामान्य से 20% कम होगी। मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 460 MM बारिश सामान्य मानी जाती है।