कुरुक्षेत्र : दूसरे दिन भी कड़े पहरे में लोगों ने देखी आर्टिकल 15 फिल्म

ख़बरें अभी तक: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज दूसरे दिन भी कड़े पुलिस पहरे में लोगों ने आर्टिकल 15 फिल्म देखी। सिनेमाघर की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर नाकेबंदी कर कर पुलिस ने बराबर नजर बनाए रखी थी। इसके अलावा भारी पुलिस फोर्स आज भी सिनेमाघर के बहार मुस्तैद रहा।  हालांकि,उपयुक्त एसएस फुलिया ने धारा 144 लगाते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।

साथ ही सिनेमा के अंदर भी चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था और किसी भी संभावित विरोध से निपटने के लिए सिनेमा घर के बाहर भारी पुलिस बल महिला पुलिस बल रैपिड एक्शन फोर्स के साथ साथ सादे वस्त्रों में भी पुलिस कर्मचारी तैनात थे। दूसरे दिन भी समुदाय विशेष की तरफ से कोई विरोध नहीं जताया गया। जिसके कारण पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।