राफ्टिंग रन एंड फन कार्यक्रम में पर्यटकों ने भारी संख्या में लिया हिस्सा

ख़बरें अभी तक: गढ़वाल मंडल के स्थापना दिवस के मौके पर 50 वर्ष पूरे होने पर गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति ने स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में इसे मनाया। बृहस्पतिवार को राफ्टिंग रन एंड फन कार्यक्रम में सभी राफ्टिंग काउंटरों पर पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में साहसिक खेल राफ्टिंग में भाग लेने की अपील की गई। ब्रह्मपुरी प्वाइंट में गंगा नदी रोटेशन समिति से जुड़ी 50 से अधिक राफ्टिंग कंपनियां इकट्ठी हुई और गढ़वाल मंडल के स्वर्ण जयंती समारोह राफ्टिंग रन एंड फन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशानुसार कई जगहों पर गढ़वाल मंडल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि गढ़वाल मंडल बने 50 साल पूर्ण होने पर स्थापना दिवस को स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाया जा रह है। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति गढ़वाल मंडल की स्वर्ण जयंती को राफ्टिंग रन एंड फन के रूप में मना रही है। क्योंकि वर्तमान में राफ्टिंग ही पूरे गढ़वाल का सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक खेल है।