सीआरपीएफ में 50% पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया एलान

ख़बरें अभी तक।  रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में महिलाओं की कमी को देखते हुए सरकार ने आरपीएफ में खाली पड़े 9000 पदों पर होने वाली भर्ती में से आधे पदों पर महिलाओं को तैनात करने का फैसला किया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि आरपीएफ में अभी महिला कांस्टेबलों की संख्या सिर्फ 2.25 प्रतिशत हैं। उन्होंने बताया कि आरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय ने अगली भर्ती में आधे पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का फैसला किया है।

 

बिहार में सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने की तर्ज पर केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं को आरपीएफ में आरक्षण दिए जाने संबंधी पूरक प्रश्न के जवाब में गोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार के स्तर पर इस तरह के आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि 8619 कांस्टेबलों और 1120 उप निरीक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरु हो गई है। इनमें से 4216 कांस्टेबलों और 201 उप निरीक्षकों के पद पर महिलाओं की भर्ती की जायेगी।