हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी का आज विरोध प्रदर्शन

खबरें अभी तक। विधानसभा चुनाव से  पहले हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी का आज हरियाणा प्रदेश में 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन है उसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में भी आज हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी अपना धरना प्रदर्शन कर रही है हालांकि सभी बसें सामान्य रूप से चल रही हैं

आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के कर्मचारी कोई बड़ा फैसला भी सरकार से टकराने के लिए ले सकते हैं. 100 दिन से भी कम समय बचा है हरियाणा प्रदेश की चुनाव में हरियाणा प्रदेश के रोडवेज के तालमेल कमेटी के कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आज हरियाणा प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने को उतारू हैं वैसे हरियाणा प्रदेश में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए कभी भी धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाते हैं