कुल्लू: महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को लगाई आग

ख़बरें अभी तक। भुंतर के शुरड़ में महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग से महिला का शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। गंभीर हालत में महिला को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस सबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भुंतर के तहत शुरड़ की 40 वर्षीय सोनम डोलमा ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक है, इसलिए फिलहाल वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सोनम के खुद को आग लगाने के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।