हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित, लगी थी 10 गोलियां

कांग्रेस नेता विकास चौधरी को सेक्टर 9 में गोलियों से छलनी करने का समाचार प्राप्त हुआ है, जानकारी के अनुसार जिम से निकल रहे विकास चौधरी पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं गईं। जिससे वह बहुत बुरी तरह जख्मी हो गए, उन्हें घायल अवस्था में सर्वोदय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उनकी मौत हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को अज्ञात लोगों ने उस समय गोली मारी जब वे जिम में एक्सरसाइज करने आने की कड़ी में वे अपनी गाड़ी से उतरने ही वाले थे। उन्हें तत्काल नजदीक के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कुछ देर बात मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं।

बताया जा रहा है कि विकास चौधरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर के गुट में थे। कुछ वर्ष पहले तक इनेलो में थे और जब उन्हें फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने टिकट नहीं दी तो इनेलो छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।