गोहाना: धान की बर्बाद फसल का मुआवजा ना मिलने पर किसानों ने लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन

ख़बरें अभी तक।  गोहाना के गांव बुटाना और घड़वाल के किसानों ने मंगलवार को लघु सचिवाल्य में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि एक साल बीतने को है, लेकिन अभी तक पिछली बार बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा अभी तक नही मिला है। फसल बीमा का प्रीमियम तो किसानों के खातों से लगातार कट रहा है लेकिन बर्बाद फसल का मुआवजा अभी तक नही मिला है।

वहीं दूसरी ओर गांव घड़वाल के किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। किसानों ने कहा कि धान की फसल को लगाने का समय बीतता जा रहा है और पिछले दो महीने से वो बिजली समस्या को लेकर काफी परेशान है। पूरी रात खेतों में बैठे रहते है। लेकिन बिजली नहीं आती जिस कारण उनका समय भी बर्बाद हो रहा है और फसल लगाने का समय भी बीतता जा रहा है।

किसानों ने मीडिया के माध्यम से सरकार से मांग की है उनकी समस्याओं की ओर ध्यान दिया जाए और उनका समाधान जल्द करवाया जाए। अगर समय रहते उनकी समस्या का समाधान नही होता है तो जल्द ही आंदोलन का रास्ता इखतियार करेंगे। जिला मुख्यालय पर बैठक के चलते किसानों को लघु सचिवाल्य में कोई अधिकारी नही मिल पाया।