गोविंद ठाकुर ने वन कर्मचारियों की लगाई क्लास

खबरें अभी तक। हिमाचल के वन और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बिलासपुर पहुंच कर विभिन्न विभागों का औंचक निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों की क्लास ली। गोविंद ठाकुर ने बिरोजा और तारपिन कारखाना जबली का भी निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारखानो में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए और उनकी क्षमता अनुसार ही उनसे काम लिया जाए।

इसके साथ ही गोविंद ठाकुर ने कामगार युनियन द्वारा सौंपे गए 21 सूत्रीय मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक सहमति जताते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को विभाग द्वारा प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।