LIVE: पीएम मोदी कर रहे है मन की बात, नारी शक्ति पर कर रहें चर्चा

खबरें अभी तक। प्रधानंमत्री के सबसे चर्चित कार्यक्रम मन की बात का आज 40 वां शो है. देश को 40 वीं वार संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि नारी को शक्ति का दर्जा दिया गया है। नारी पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधती है। देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला ने महिलाओं की उड़ान को एक नई दिशा दी है।

पीएम ने कहा कि नारी शक्ति हमेशा हमें प्रेरणा देती रही है। पुराणों में कहा गया है कि एक महिला 10 पुरुषों के बराबर होती है। मुंबई के माटुंगा रेलवे स्टेशन पर केवल महिला कर्मचारी हैं। महिलाएं देश का गौरव बढ़ा रही हैं। छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने ई रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बनकर दिखाया है। स्वरोजगार ने उन्हें सशक्त बनाया है।

इससे पहले हुई मन की बात भी खास रही थी, क्योंकि वह 31 दिसंबर के दिन ही प्रसारित हुई थी और पीएम ने इस संजोग की तारीफ भी की थी। पीएम ने लोगों के नए साल की शुमकामनाएं दी। दरअसल, 2018 में देश को नए वोटर मिले हैं और पीएम ने उनका स्वागत किया।