आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, प्रांत और सरहद के भेद से परे है योग, संबोधन के दौरान बोले पीएम मोदी

खबरें अभी तक। रांची में पीएम मोदी योग दिवस के उपलक्ष्य में जनता को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश और दुनिया को शुभकामनाएं दीं। रांची में स्थित प्रभात तारा मैदान में उन्होंने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत और सरहद के भेद से बिल्कुल परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।

साथ ही आपको बता दें कि प्रभात तारा मैदान में मोदी के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद येसो नाइक भी मौजूद हैं। साथ ही आपको बता दें कि मोरारजी देसाई नेशनल स्कूल ऑफ योग के निदेशक डॉ. ईश्वर वी वसवारड्डी कार्यक्रम में योग कराएंगे। रांची के प्रभात मैदान में कर रहे जनता संग योग।