झारखंड: शगुन में पुराने कपड़े दिए तो दिया तलाक

ख़बरें अभी तक। झारखंड के देवघर इलाके में एक निकाह हुआ जिसके बाद 10 घंटे में ही तलाक हो गया। आइए बताते है आपको पूरा मामला क्या है। दरअसल झारखंड देवघर इलाके में एक निकाह हो रहा था। जिसमें जब शगुन पर दुल्हन को पुराने कपड़े दिए गए तो दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। और विवाद इतना बड़ गया कि निकाह के कुछ ही घंटों बाद बात तलाक पर आ गई। इस संबंध में पहले दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

जानकारी के अनुसार बता दें कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि शगुन में नकाब, लहंगा और सलवार सूट ही पुराने दिए गए हैं। इस पर दूल्हा पक्ष ने कहा कि नए कपड़े घर पर छूट गए हैं जल्द ही मंगवा लिए जाएंगे। इस बात पर दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए और कहा कि शगुन के कपड़े अभी ही पुराने पहनाए जा रहे हैं तो बाद में क्या करेंगे इसका तो अल्लाह ही मालिक है। इसी बीच बात बड़ती गई और नोकझोंक के बीच बारातियों को बंधक बना लिया गया।

जब झगड़ा अधिक बड़ने लगा तो इलाके के विधायक को बुलाया गया। इसके बाद पंचायत लगाई गई और दूल्हा पक्ष ने मेहर के 3.40 लाख रुपये अदा किए। इसके बाद जाकर मामला कहीं सुलझता हुआ दिखाई दिया और मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दूल्हा और दुल्हन के बीच तलाक हो गया।