हिमाचल में अब नहीं बनेगी फोरलेन सड़कें, जानिए कारण

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रेदश में अब फोरलेन सड़कें नहीं बनेगी। प्रदेश में फोरलेन के निर्माण के कारण पहाड़ दरक रहे हैं। पहाड़ों और भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर सरकार ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य सरकार के अधिकारी इस बारे में भूतल परिवहन मंत्रालय से बात कर चुके। जिस पर केंद्रीय मंत्रालय ने भी सहमति जताई है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

प्रदेश में ज्यादातर डबल लेन सड़कें ही पहाड़ों से होकर गुजर रही है। सूबे में ज्यादातर डबल लेन सड़कें ही पहाड़ों से होकर गुजर रही हैं। इन्हें फोरलेन बनाने के लिए मशीनों से पहाड़ों को काटना होगा। ऐसे में पहाड़ों के दरकने की आशंका ज्यादा रहती है, जिससे सड़क हादसे और घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार अब डबल लेन को फोरलेन में तबदील करने की जगह दूसरे किसी किनारे से डबल लेन सड़कें ही बनाएगी। ये डबल लेन सड़क के साथ ही वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनाए जाएंगे।