बाबा रामदेव के जनसंख्या नियंत्रण कानून वाले बयान का अलवर से भाजपा सांसद मंहत बालक नाथ ने किया समर्थन

ख़बरें अभी तक। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर भाजपा के अलवर से नव निर्वाचित सांसद महंत बालकनाथ भी बाबा रामदेव के समर्थन में खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव एक बड़ा व्यक्तित्व है और जो वे कहते हैं। उस बात के अपने मायने होते है। बाबा रामदेव ने जो कहा है वे उसका समर्थन करते हैं। महंत बालक नाथ सांसद बनने के बाद रोहतक़ स्थित मस्त नाथ मठ पहुंचे थे।

महंत ने कहा कि जनता ने मोदी जी में आस्था व्यक्त करते हुए जन समर्थन दिया है। वे उस जन समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा राजस्थान में झूठे वादे कर कांग्रेस ने सत्ता हथिया ली थी। जिसका जवाब जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान में पीने के पानी की बड़ी समस्या है, इस समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बाबा रामदेव द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून पर दिए बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की हर बात के बड़े मायने होते हैं। ये बात भी उन्होंने देश हित के लिए कहि होगी, जोकि सही है। जहां तक उनके मंत्री पद की दावेदारी की बात है, तो उनकी कोई दावेदारी नही है। जो भी सरकार की ओर से आदेश होगा, उसका वे निर्वहन करेंगे।